गुना नगर: बारिश से पहले आपदा की तैयारी, 650 युवा आपदा मित्रों का पीजी कॉलेज में प्रशिक्षण शुरू, एसपी कलेक्टर ने दिए सुरक्षा टिप्स
गुना शासकीय पीजी कॉलेज में बारिश के पहले प्रशासन ने आपदा बाढ़ की तैयारी शुरू कर दी है 20 जून से युवा आपदा मित्रों का प्रशिक्षण शुरू किया। कलेक्टर केके कन्याल एसपी हितिका वासल शामिल हुई कहा, आपदा के गोल्डन आवर में आपकी भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। होमगार्ड कमांडेंट RK पथरौल ने बताया, जिले में भारत सरकार की पहल पर NDMA द्वारा 650 आपदा मित्र तैयार हो रहे है।