बानो: बानो कुसुमटोली गांव में जंगली हाथियों ने लालधर नायक के घर को तोड़ा,घर में रखे अनाज को बनाया अपना निवाला
Bano, Simdega | Feb 7, 2024 बानो क्षेत्र में जंगलीहाथियों का कहर जारी है,जंगली हाथियों के कहर का खमियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है, मंगलवार देर रात बानो कुसुमटोली गांव में दो जंगली हाथियों ने लालधर नायक नामक ग्रामीण के आवास को तोड़ डाला एवं घर में रखे अनाज को अपना निवाला बना डाला,घर का दिवाल धंसने से दिवाल में दबकर घरेलू सामान भी दबकर बर्बाद हो गया,मुखिया एवं वन विभाग ने जायजा ली।