बानो: बानो बीडीओ ने लोकसभा चुनाव को लेकर मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण, आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश
Bano, Simdega | Feb 6, 2024 बानो बीडीओ नईमुद्दीन अंसारी ने प्रखंड के खिजुरबहार,पांगुर,गेनमेर सहित कई संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्रों का निरीक्षण मंगलवार को किया एवं शिक्षकों से आवश्यक सुविधाओं की जानकारी ली तथा आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया, इस अवसर पर गिर्दा थाना प्रभारी सत्य प्रकाश उपाध्याय सहित अन्य लोग मौजूद थे।