बानो: बानो के रामजोल सहित अन्य इलाकों में अकेला जंगली हाथी का कहर जारी, कई घरों को ध्वस्त कर बनाया अपना निवाला
Bano, Simdega | Feb 5, 2024 बानो क्षेत्र के रामजोल सहित अन्य इलाकों में अकेला जंगली का तांडव जारी है, जंगली हाथी ने रामजोल में सोशन मड़की,चमरू बरजो,जिदन मड़की,नमजन मड़की,जसलेन मड़की, कल्याण मड़की,डलिया मरचा में भी दो घरों को नुक्सान पहुंचाया एवं घरों में रखे अनाज को अपना निवाला बना लिया, सोमवार को वन विभाग की टीम ने रेंजर के अगुवाई में दौरा किया एवं नुकसान का आकलन किया।