अलवर: विजयनगर में मकान की छत पर बने कमरे का ताला तोड़कर अज्ञात चोर पीतल की ठूटिया, AC के कॉपर वायर सहित अन्य सामान ले गए
Alwar, Alwar | Jun 23, 2024 अलवर शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र अंतर्गत विजयनगर में मकान की छत पर बने कमरे का ताला तोड़कर अज्ञात चोर 25 नग पीतल की नई व पुरानी ठूटिया, ऐसी के 15 मीटर कॉपर वायर एवं अन्य सामान चोरी कर ले गए। चोरी हुए सामान की अनुमानित कीमत करीब 30 से 40 हजार रुपए के बीच है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।