जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने सिल्ली के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। प्रशासन ने मलबा हटाकर मार्ग को यातायात के लिए खोला, लेकिन फिलहाल केवल एक वाहन को गुजरने दिया जा रहा है। स्थायी समाधान के लिए तकनीकी रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश भी दिए गए हैं।