सहारनपुर: सहारनपुर में होमगार्ड भर्ती परीक्षा से पहले प्रशासन हुआ अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने केंद्रों का किया निरीक्षण, दी चेतावनी
सहारनपुर में 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को होने वाली उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स एनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलविहीन कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। गुरुवार दोपहर एक बजे को डीएम अरविंद कुमार चौहान और एसएसपी अभिनंदन ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का संयुक्त निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।