उज्जैन शहर: ग्राम चांदमुख में अज्ञात कारणों से युवक ने सल्फास खाकर की आत्महत्या, पुलिस ने करवाया पोस्टमार्टम
चिंतामण थाना क्षेत्र के ग्राम चांदमुख में रहने वाले युवक ने अज्ञात कारणों के चलते सल्फास खा लिया। उसे परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया जहां दो दिन बाद मंगलवार शाम को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बुधवार 11:00 के लगभग पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है अब मामले की जांच की जा रही है