उज्जैन शहर: जीएम विवेक कुमार गुप्ता ने उज्जैन रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया
जीएम विवेक कुमार गुप्ता बुधवार को मुंबई से सुबह 7.30 बजे अवंतिका एक्सप्रेस में लगे स्पेशल कोच से उज्जैन पहुंचे थे। यहां आकर उन्होंने सबसे पहले श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए। दर्शन के बाद वे सीधे स्टेशन पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यहां उन्होंने स्टेशन के एंट्री-एक्जिट सहित नए प्लेटफॉर्म नंबर 7 सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।