उज्जैन शहर: उज्जैन में जीएम दौरे पर रेलवे डीआरएम को अचानक चक्कर आए, अवंती अस्पताल में भर्ती
पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के डीआरएम अश्विनी कुमार की बुधवार को उज्जैन में अचानक तबीयत बिगड़ गई। वह सिंहस्थ से जुड़ी रेलवे की तैयारी का प्रजेंटेशन लेने आए जीएम विवेक कुमार गुप्ता के साथ उज्जैन रेलवे स्टेशन के वीआईपी रूम में प्रजेंटेशन देख रहे थे। इसी दौरान करीब 11.30 बजे उन्हें चक्कर आया और वे कुछ क्षणों के लिए अचेत हो गए। होश आया तो कहने लगे-मैं कहा हूं। उन