इटावा: बसन्ता कालोनी इलाके में अज्ञात कारणों के चलते युवक ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया, सैफई रैफर
Etawah, Etawah | Jul 25, 2024 सदर तहसील इलाके के बसन्ता कालोनी में युवक ने विषाक्त पदार्थ का सेवन किया, गंभीर हालत में सैफई पीजीआई रैफर किया गया। बताया गया कि बसन्ता कालोनी के रहने वाले नंदू ने अज्ञात कारण के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन किया, परिजन जिला अस्पताल युवक को लेकर पहुंचे, जहां पर गंभीर हालत देखते हुए सैफई पीजीआई रैफर कर दिया। मामले की जानकारी सम्बन्धित थाने को दी गई है।