इटावा: इटावा जिला सहकारी बैंक से 25 करोड़ रुपयों की धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने बैंक मैनेजर को राजस्थान से किया गिरफ्तार
Etawah, Etawah | Jul 25, 2024 इटावा जिला सहकारी बैंक के उपमहाप्रबंधक व शाखा प्रबंधक ने बीती 16 तारीख को सदर कोतवाली थाने में तहरीर देते हुए बैंक में हुई 25 करोड़ रुपयों की धोखाधड़ी के मामले में 10 नामजद कर्मचारियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करवाया था। जिसमें पुलिस ने गुरुवार को बैंक मैनेजर अखिलेश चतुर्वेदी को पुलिस ने राज पैलेस होटल भरतपुर राजस्थान से गिरफ्तार किया हैं।