इटावा: पछायगाँव में जिला प्रशासन की टीम ने कैम्प लगाकर बाढ़ से बचाव हेतु किया मॉक एक्सरसाइज, डीएम व एसएसपी रहे मौजूद
Etawah, Etawah | Jul 26, 2024 बढपुरा के पछायंगाव मे जिलाधिकारी अवनीश राय के निर्देशन मे कैंप लगाकर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा मॉक एक्सरसाइज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें अग्निशमन, एनडीआरएफ, स्वास्थ्य विभाग, एवं पुलिस विभाग आदि की टीमें पहुंची। एनडीआरएफ की टीम द्वारा यमुना नदी पर जाकर मोटर वोट से बाढ मे फसें लोगों तथा पानी में डूबते लोगों को निकालने का रिहर्सल किया ।