राठ: बसेला गांव में रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच हुआ खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से किया गया जमकर हमला
Rath, Hamirpur | May 6, 2026 राठ कोतवाली क्षेत्र के बसेला गांव में रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया तथा दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर हमला करते हुए लाठी डंडों से जमकर मारपीट कर दी तथा एक दूसरे को जान से मारने की धमकी दे डाली। घटना के बाद दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए राठ कोतवाली में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।