मऊरानीपुर: उल्दन थाना क्षेत्र में हत्याकांड का खुलासा, भतीजे ने चाची को मौत के घाट उतारकर जलाया शव
झांसी के उल्दन थाना क्षेत्र में महिला के अधजले शव मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मृतका के भतीजे प्रमोद कुशवाहा को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पूछताछ में चाची के साथ दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या करना कबूल किया। पहचान मिटाने के लिए उसने शव को आग लगा दी थी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बाइक और मोबाइल भी बरामद किया है।