हरिहरगंज: हरिहरगंज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, सौहार्द बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील
हरिहरगंज में रामनवमी व ईद पर्व को लेकर गुरुवार के शाम 6:00 बजे थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम हिमांशु लाल ने की, जबकि संचालन पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने किया। बैठक में एसडीएम हिमांशु लाल ने कहा कि पर्व के दौरान सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेश साझा नहीं करने की हिदायत दी।