कामडारा: कामडारा में तेज आंधी व बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त, हुआ भारी नुकसान, मुआवजे की मांग
Kamdara, Gumla | Jun 12, 2026 कामडारा प्रखंड क्षेत्र में तेज आंधी के साथ हुई जोरदार बारिश से एक ओर जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली वहीं दूसरी ओर कई स्थानों पर नुकसान की भी खबर है। बारिश के कारण जनजीवन कुछ समय के लिए अस्त-व्यस्त हो गया। तेज आंधी के कारण कई पेड़-पौधे जड़ से उखड गए।आंधी की वजह से कई ग्रामीणों के घरों की छतों पर लगे एस्बेस्टस शीट उड़ गए और क्षतिग्रस्त हो गए।