औरैया: पुरानी रंजिश में युवक को फसाने के लिए दिबियापुर निवासी सर्राफा व्यापारी से मांगी गई रंगदारी, दोनों आरोपी गए जेल
दिबियापुर। कस्बा निवासी सर्राफ राजेश कुमार सोनी से रंगदारी मांगने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते एक अन्य व्यक्ति को फंसाने की साजिश रची थी। पुलिस को कॉल की लोकेशन गुरुग्राम मिली थी जिसके बाद जांच तेज की गई।