नगर पालिका परासिया के उपाध्यक्ष महेश सोमकुंवर, नवागत सीएमओ योगेश बट्टी ने परासिया के खिरसाडोह पंप हाउस का निरीक्षण किया। सोमवार को छह बजे किए गए इस निरीक्षण में जल प्रभारी असद खान और रामलाल मौजूद रहे। नगर पालिका उपाध्यक्ष महेश सोमकुंवर और सीएमओ योगेश बट्टी ने पेयजल व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए निर्देश दिए।