नावकोठी: नावकोठी बाजार के शिव मंदिर में मुखिया राष्ट्रपति कुमार ने आरओ शीतल जल संयंत्र का उद्घाटन किया
नावकोठी बाजार स्थित शिव मंदिर परिसर में मुखिया राष्ट्रपति कुमार के द्वारा मंगलवार को आर ओ प्लांट यानी शीतल पेयजल संयंत्र का समारोह पूर्वक उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर स्थानीय लोगों के द्वारा मुखिया सहित मंदिर कमेटी के सदस्यों का अंग वस्त्र फूल माला देकर स्वागत किया गया।