सांगानेर: फुलेरा रिंगस रेल मार्ग पर रेनवाल में बीती रात मालगाड़ी की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत, शिनाख्त के प्रयास जारी
जयपुर के फुलेरा रिंगस रेलमार्ग स्थित रेनवाल क्षेत्र मे एक दर्दनाक हादसे में मालगाड़ी की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मालगाड़ी की चपेट में आने की सूचना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए और लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। वहीं घटना की सूचना मिलते ही रेनवाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका मुआयना कर जांच शुरू की।