बांका: पुलिस लाइन के पास टोटो और बाइक की टक्कर में चार लोग जख्मी, मायागंज अस्पताल रेफर
Banka, Banka | Apr 3, 2026 पुलिस लाइन के समीप टोटो और बाइक की टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी जख्मी का प्राथमिक उपचार अस्पताल में करने के बाद गुरुवार की देर रात 11:00 बजे सभी को मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार महाराजगंज निवासी फूलचंद कुमार, सुमन कुमार, प्रभाकर कुमार बाइक से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान टोटो चालाक बीरबल कुमार टोटो से टक्कर हो गई।