खनियाधाना: पिछोर-रनोद रोड पर शिवम बस की दादागिरी, बहू-बेटी से छेड़छाड़ के आरोप में कंडक्टर गिरफ्तार, दोगुना किराया भी वसूला
पिछोर से रनोद रोड पर दौड़ रही शिवम बस के कंडक्टर पर यात्रियों से अभद्रता और बहू-बेटियों से छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगे हैं। रविवार लगभग सुबह 10:00 तेज गर्मी में बस को करीब 2 घंटे तक सड़क पर रोके रखा गया। आक्रोशित यात्रियों ने हंगामा कर कंडक्टर को पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। यात्रियों का आरोप है कि कंडक्टर ने सफर के दौरान महिलाओं से अश्लील हरकतें की औ