ग्वालियर गिर्द: हवा में नमी से जमकर बरसे बादल, तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट
पिछले एक सप्ताह से पड रही रिकॉर्ड तोड़ गर्मी से गुरुवार शाम लोगों को बड़ी राहत मिली तेज और ठंडी हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। इससे तापमान में बड़ी गिरावट देखी गई जो तापमान चार रोज पहले तक 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा था वह 39 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। पश्चिम क्षेत्र में विक्षोभ के कारण हवा में नमी आई है जिसके कारण यह बे मौसम बारिश दर्ज की गई है।