कोडरमा: आरपीएफ कोडरमा ने कोडरमा दानापुर एक्सप्रेस से 44 बोतल शराब के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार
ऑपरेशन सतर्क के तहत 3 अप्रैल 2026 को आरपीएफ टीम ने कोडरमा-दानापुर एक्सप्रेस में जांच के दौरान एक संदिग्ध युवक दीवाकर कुमार को पकड़ा। उसके पास से 44 बोतल अंग्रेजी शराब (7920 ml) बरामद हुई, जिसकी कीमत 8800 रुपये है। युवक बिहार में बेचने ले जा रहा था, जिसे गिरफ्तार कर उत्पाद विभाग को सौंपा गया।