कनवास: शांति भंग के आरोप में देवली मांजी पुलिस ने 1 व्यक्ति को ब्रजलिया से किया गिरफ्तार
Kanwas, Kota | Apr 27, 2024 कनवास उपखण्ड क्षेत्र की दवली मांजी थाना पुलिस ने उत्पात मचाकर शांति भंग करने वालो के खिलाफ कार्रवाई की है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने क्षेत्र के ब्रजलिया से 1 व्यक्ति को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि कोटा ग्रामीण एसपी करन शर्मा के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए उत्पात मचाकर शांति भंग करने वाले सांवरा को गिरफ्तार किया है।