कनवास: शांति भंग के आरोप में कनवास पुलिस ने 1 व्यक्ति को नयागांव से किया गिरफ्तार
Kanwas, Kota | Apr 25, 2024 कनवास पुलिस ने उत्पात मचाकर शांति भंग करने वालो के खिलाफ कार्रवाई की है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने क्षेत्र के नयागांव से 1 व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव के मध्यनजर आचार संहिता की पालना में कार्रवाई करते हुए उत्पात मचाकर शांति भंग करने वाले गोलू को पकड़ा है। जिसे धारा 107,151 सीआरपीसी के अंतर्गत गिरफ्तार किया है।