कनवास: पुलिस और ITBP जवानों ने कनवास उपखण्ड में निकाला फ्लैग मार्च, भयमुक्त मतदान का दिया संदेश
Kanwas, Kota | Apr 23, 2024 कनवास उपखण्ड के देवली मांजी व कनवास में पुलिस और आईटीबीपी जवान यानी इंडो तिब्बत बॉर्डर पुलिस ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए मंगलवार को फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान मार्च में शामिल अधिकारियों ने कस्बेवासियों से आचार संहिता का पालन करने, वोटिंग करने, निष्पक्ष ओर शांतिपूर्वक चुनाव में पुलिस और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।