खजनी: देवराजपार गांव में स्मार्ट मीटर जांच के दौरान विवाद बढ़ा, उपभोक्ता ने गाली-गलौज कर विद्युत टीम को मौके से खदेड़ा
गोरखपुर जनपद के उरुवा थाना क्षेत्र के देवराजपार गांव में स्मार्ट मीटर की जांच करने पहुंची विद्युत विभाग की टीम और एक उपभोक्ता के बीच विवाद हो गया। जानकारी के अनुसार, विद्युत उपकेंद्र धुरियापार के जूनियर इंजीनियर अन्नू आनंद अपनी टीम के साथ गांव में डोर-टू-डोर स्मार्ट मीटर की जांच कर रहे थे। इसी दौरान एक उपभोक्ता से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।