सांगानेर: जयपुर के जयगढ़ किले की पहाड़ियों पर घूमने आई जापानी महिला टूरिस्ट के साथ छेड़छाड़, सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें
जयपुर के आमेर इलाके में जापानी महिला टूरिस्ट के साथ पांच युवकों ने छेड़छाड़ की। वह जयगढ़ किले की पहाड़ी पर घूमने गई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। पहाड़ी पर अकेला पाकर घेरा,गंदी हरकतें कीं आमेर थाने के SHO गौतम डोटासरा ने बताया- जापान से राजस्थान भ्रमण पर आई महिला रविवार सुबह करीब 8 बजे जयगढ़ महल देखने पहुंची थी।