इस्माइलपुर: क्या सवाल पूछना गुनाह है? पुलिस कार्रवाई से लोगों में नाराज़गी
भागलपुर के बरारी थाना क्षेत्र स्थित लंच घाट पर वीडियो बना रहे एक यूट्यूब क्रिएटर को पुलिस द्वारा हिरासत में लिये जाने के बाद सिस्टम और पुलिस कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक केवल वीडियो बना रहा था और लोगों से सवाल-जवाब कर रहा था, तभी पुलिस पहुंची और उसे अपने साथ थाना ले गयी।