बिलासपुर: मंगलवार को पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने थाना खजुरिया का आकस्मिक निरीक्षण किया
मंगलवार को रात नौ बजे मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह के साथ थाना खजुरिया का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान, एसपी ने थाना परिसर में कार्यालय, मालखाना, भोजनालय, हवालात और आवासीय स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने साफ-सफाई और रख-रखाव पर विशेष ध्यान दिया।