टीकमगढ़ के विजय राघव मंदिर में पिछले चार दिनों से चल रहा श्री रामचरितमानस पाठ और यज्ञ अनुष्ठान बुधवार शाम को भक्ति भाव के साथ पूरा हो गया है। 26 दिसंबर से शुरू हुए इस धार्मिक कार्यक्रम की खासियत यह रही कि इसमें मानस की हर एक चौपाई और दोहे पर यज्ञ में आहुतियां दी गई।