भोगनीपुर: सैदलीपुर के निकट अमृत सरोवर का सीमेंटेड गेट ट्रैक्टर ट्रॉली पर गिरा, चालक की दबकर हुई मौत
बरौर थाना के सैदलीपुर गांव निवासी अमित सचान 40 शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे गांव के निकट से ट्रैक्टर ट्रॉली में लकड़ी लादकर जा रहे थे। गांव स्थित अमृत सरोवर के निकट निकलते समय सीमेंटेड गेट टूटकर ट्रैक्टर पर गिर गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।