बिंदकी: बिंदकी कस्बे में बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर निकाला गया विशाल जुलूस, विभिन्न स्थानों पर हुए कार्यक्रम
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे में भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती की मौके पर मंगलवार को दिन में करीब 1:00 बजे विशाल जुलूस निकाला गया। जिसमें भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। लोगों में उत्साह का माहौल दिखाई दिया। युवाओं में सबसे अधिक उत्साह दिखा। इसके अलावा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर भी जयंती के मौके पर कार्यक्रम हुए।