बलियापुर: बलियापुर के विभिन्न छठ घाटों पर छठव्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर आस्था के महापर्व का किया समापन
उदयीमान उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही बलियापुर में चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न हो गया। इस दाैरान छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ पड़ा। ग्रामीण क्षेत्र के प्रमुख छठ घाटों के साथ ही, बैलगाड़ीया, मुकुंदा, अलकडीहा, तथा कई छठ घाट पर पूजा करने वालों की काफी संख्या में भीड़ देखी गई,