हैदरनगर: रांची में तूफान की चपेट में आए दूसरे बाइक सवार की भी मौत, रामबांध गांव में कोहराम
पिछले बुधवार शाम आये तेज आंधी तूफान की चपेट में आए दो बाइक सवार में एक कामदेव चंद्रवंशी की तो घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। जबकि एक अन्य गंभीर रुप से घायल अनिल चंद्रवंशी को गंभीरावस्था में रांची रेफर कर दिया गया था। अंततः अनिल चंद्रावशी ने जीवन और मौत से जूझते शुक्रवार को रांची के निजी अस्पताल में अंतिम सांस ले ली।