ग्वालियर गिर्द: उधार के पैसे मांगने पर महिला ने युवक पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, 4 महीने बाद मुकदमा दर्ज
एक महिला ने पड़ोसी युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी, गंभीर रूप से झुलसे युवक ने 4 महीने इलाज के बाद थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है।पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ गुरुवार रात हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है।दरअसल बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के रामाजी का पुरा में रहने वाले ऋषभ उर्फ लालू चौहान फैक्ट्री में ठेकेदारी का काम करता है।