अररिया: शहर के विभिन्न घाटों पर चैती छठ के अवसर पर श्रद्धालुओं ने उगते हुए सूर्य को दिया अर्घ्य
Araria, Araria | Apr 4, 2025 अररिया शहर के विभिन्न नदी घाटों और घरों मे छठ की छटा देखने को मिला. चैती छठ पर शहर के परमान नदी त्रिसुलिया घाट पर श्रद्धालुओं ने उगते हुये सूर्य को अर्ध्य दिया. इस मौके पर काफी संख्या में श्रद्धालु छठ घाट पर पहुंचे थे जहां सभी लोगों ने भगवान भास्कर की पूजा की और सभी के लिए मंगल की कामना की.