अमरोहा: अमरोहा में मिशन शक्ति एसपी ने 400 छात्राओं के साथ दौड़ लगाकर दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश
Amroha, Amroha | Sep 28, 2025 मिशन शक्ति फेस 5.0 के तहत रविवार सुबह अमरोहा नगर में आयोजित “रन फॉर एम्पावरमेंट” कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने 400 से अधिक छात्राओं के साथ दौड़ लगाकर महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। एएसपी अखिलेश भदौरिया और सीओ सिटी शक्ति सिंह के नेतृत्व में हुई इस दौड़ ने पूरे शहर में उत्साह का माहौल बना दिया।