भिंड नगर: भीमनगर में मामूली बात पर युवकों ने महिला से की मारपीट, अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने दर्ज की FIR
भिण्ड के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत भीमनगर में रहने वाली मीना गर्ग नामक महिला के साथ उसके ही परिवार के लोगों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।बताया जा रहा है कि मारपीट के दौरान महिला के सिर में गंभीर चोट आई, जिसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।