जगदीशपुर: ईपीएफ राशि में गड़बड़ी की आशंका से नगर निगम सफाई कर्मी भड़के, 8 अप्रैल से काम ठप करने की चेतावनी
ईपीएफ राशि में घालमेल की आशंका पर सफाई कर्मी भड़क गए हैं। सफाई मजदूर संघ ने नगर निगम को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि ईपीएफ का मामला क्लियर नहीं हुआ तो 8 अप्रैल से शहर की सफाई व्यवस्था ठप कर दी जाएगी। इसके बाद निगम प्रशासन ने भी चेतावनी भरे लहजे में कहा की यदि दो दिन में वार्ड 33 से 51 तक के कर्मियों का डाटा उपलब्ध नहीं कराया गया तो इसे गंभीर वित्तीयअनियमित मानत