बीसलपुर--बरेली मार्ग पर ग्राम भड़रिया के पास एक चार पहिया गाड़ी चालक द्वारा बाइक सवार के जोरदार टक्कर मार देने से बाइक पर बैठे पति, पत्नी तथा पुत्रवधू गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि अर्टिगा कार खाई मे घुस गई। हादसे के बाद चालक गाड़ी छोड़कर मौके से भाग गया।