सिवनी मालवा: बांकाबेडी से झींगनपुर तक उखड़ी सड़क, घटिया निर्माण पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, काम रुकवाया
सिवनी मालवा तहसील के ग्राम बांकाबेडी से झींगनपुर तक बनाई जा रही सड़क के निर्माण में लापरवाही सामने आई है। लाखों रुपए की लागत से तैयार हो रही इस सड़क की डामर की परत इतनी कमजोर है कि ग्रामीण उसे बिना किसी औजार के हाथों से उखाड़ रहे हैं। शनिवार दोपहर 12 बजे घटिया निर्माण और तय मानकों की अनदेखी से नाराज ग्रामीणों ने सरपंच वरुण पटेल के नेतृत्व में मौके पर पहुंचकर