बांसवाड़ा: मोटागांव आगजनी-लूट कांड में 5 महिलाओं सहित 23 आरोपियों को गिरफ्तार, एमजी अस्पताल में कराया गया मेडिकल
मोटागांव थाना क्षेत्र के टामटिया गांव में हत्या के बाद हुई आगजनी और लूटपाट के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 महिलाओं सहित कुल 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपत सिंह भाटी तथा डीएसपी घाटोल महेन्द्र कुमार के निर्देशन में गठित विशेष टीमों द्वारा की गई।