शिक्षा से सशक्त होगा भविष्य, हर बच्चे का होगा विद्यालय में स्वागत।
जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने नवप्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर, मिठाई खिलाकर एवं पुस्तकें, गणवेश और स्टेशनरी वितरित कर उनका आत्मीय स्वागत किया।
कार्यक्रम में 20 बालिकाओं को सरस्वती साइकिल योजना के तहत साइकिलें प्रदान की गईं, मेधावी एवं नवोदय चयनित विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया तथा बेरला क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए ₹2.60 करोड़ की स्वीकृति की घोषणा की गई।
"आप ही हैं भावी भारत का भविष्य" — इस प्रेरक संदेश के साथ विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने, बड़े सपने देखने और अनुशासन का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।
#ShalaPraveshotsav #EducationForAll #chhattisgarh #Bemetara #SaraswatiCycleYojana
42 views | Raipur, Chhattisgarh | Jul 10, 2026