शिमला शहरी: विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव बहाली को लेकर SFI ने हरीश जनारथा का घेराव किया, धक्का-मुक्की में कई छात्रों को चोटें आईं
विश्वविद्यालय में शनिवार को ईसी की बैठक से पहले पुलिस और sfi के कार्यकर्ताओं के बीच धक्कामुक्की हो गई जिसमें कई छात्रों को काफी चोटें आई है। शनिवार को 12 बजे ईसी सदस्य और शहरी विधायक हरीश जनारथा जैसे ही परिसर में पहुचे तो एसएफआई के कार्यकर्ताओं द्वारा उनका घेराव किया गया। ओर छात्र संघ चुनाव की बहाली की मांग की गई ।