हनुमानगढ़: जंक्शन में पुलिस ने होटल के पास हुड़दंग मचाते दो युवकों को शांति भंग के आरोप में किया गिरफ्तार, मिली थी शिकायत
हनुमानगढ़ जंक्शन पुलिस ने एक होटल के पास हुड़दंग मचाते शांति भंग के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कालिका यूनिट में शामिल महिला पुलिसकर्मी और से की गई। शिकायत मिली थी कि शंकर नगर कॉलोनी रोड पर कुछ मनचले युवक आने जाने वाली युवतियों पर फब्तियां कस रहे हैं और उन्हें परेशान कर रहे हैं।