बहराइच: मंझारा इलाके के पीड़ित ने जिलाधिकारी को दिया प्रार्थना पत्र, विपक्षी पर जबरन जमीन से रास्ता लेने का लगाया आरोप
मुर्तिहा थाना इलाके के मंझारा गांव के पीड़ित ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित का कहना है कि विभाग के द्वारा उसकी जमीन की पैमाइश होने के बाद रास्ता दे दिया गया। वहीं अब विपक्षी फिर रास्ता मांग रहे हैं। जिसको लेकर कार्यवाही की मांग को लेकर एक प्रार्थना पत्र जिलाधिकारी को दिया है। और न्याय की गुहार लगाई है।