ऊंचाहार: महेश बख्श का पुरवा कंदराँवां निवासी युवक की संदिग्ध मौत का मामला, निकाला गया दफन शव
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के महेश बख्श का पुरवा कंदराँवां गाँव निवासी राहुल यादव की 16 अप्रैल को मौत हो गई थी और अगले दिन पूरे तीर खरौली घाट पर उसके शव को रेत में दफन कर अंतिम संस्कार किया गया था।मामले में नया मोड़ सामने आया, जब मृतक की मां अनीता ने बेटे की मौत को संदिग्ध बताकर शव का पीएम कराने की मांग की।रविवार को दफन हुए शव को बाहर निकलवाकर पीएम को भेजा है।